ऐ दिले नादाँ तुझे हुआ क्या है ?
हर आशिक़ की यही दशा है इसमें नया क्या है
गिरना ही है ग़र प्यार में तो थोड़ा प्यार से गिर
लेकिन ज़रा सोच ले इसकी सजा क्या है
ऐ दिले नादाँ तुझे हुआ क्या है ?
मत रोक इन बेरंग टेसुओ को
बह जाने दे शबनम की तरह
या पूछ अपने खुदा से इस मर्ज़ की दवा क्या है
ऐ दिले नादाँ तुझे हुआ क्या है ?
हर आशिक़ की यही दशा है इसमें नया क्या है ?
राहुल